Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 19, 2023
मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा लिरिक्स

Meri Bigdi To Mera Baba Hai Banayega

मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: गोरे गोरे मुखड़े पे।

मेरी बिगड़ी तो,
मेरा बाबा ही बनाएगा,
पूरा है भरोसा मुझे,
लाज वो बचाएगा,
गले से लगाएगा,
मेरी बिगड़ी तों,
मेरा बाबा ही बनाएगा।।

मोरछड़ी लहराएगी,
कैसे मुसीबत आएगी,
मेरा कुछ नहीं जाएगा,
लाज उसी की जाएगी,
उसके भरोसे मेरा काम चले,
प्यारा प्यारा मेरा परिवार पले,
जिंदगी उसी की है,
जो भी वो खिलाएगा,
भूखा ना सुलाएगा,
मेरी बिगड़ी तों,
मेरा बाबा ही बनाएगा।।

खुशियां छाई दीप जले,
दर्शन को ये दिल मचले,
सजधज कर बैठा बाबा,
जयकारे जय जय निकले,
चौखट इसके भीड़ बड़ी,
मुस्काए ये घडी घडी,
जो भी द्वारे इसके अपनी,
झोलियाँ बिछाएगा,
खाली वो ना जाएगा,
मेरी बिगड़ी तों,
मेरा बाबा ही बनाएगा।।

बाबा लखदातार है,
करता बेड़ा पार है,
सांवरिया के हाथ मेरी,
नैया की पतवार है,
वारी जाऊं लहरी तन मन धन,
जीवन ये उसको अर्पण,
हारे का सहारा है ये,
दौड़ा दौड़ा आएगा,
देर ना लगाएगा,
मेरी बिगड़ी तों,
मेरा बाबा ही बनाएगा।।

मेरी बिगड़ी तो,
मेरा बाबा ही बनाएगा,
पूरा है भरोसा मुझे,
लाज वो बचाएगा,
गले से लगाएगा,
मेरी बिगड़ी तों,
मेरा बाबा ही बनाएगा।।

मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा Video

मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा Video

📖 Related: Khatu Me Milega Mera Sawariya | Khatushyam Bhajan

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state