मेरी किस्मत का सितारा आपके हाथों में है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मेरी किस्मत का सितारा आपके हाथों में है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मेरी किस्मत का सितारा आपके हाथों में है Video
मेरी किस्मत का सितारा आपके हाथों में है लिरिक्स
Meri Kismat Ka Sitara Aapke Hathon Me Hai
मेरी किस्मत का सितारा आपके हाथों में है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज सांवली सूरत पे मोहन।
मेरी किस्मत का सितारा,
आपके हाथों में है,
आपके हाथों में है,
आपके हाथों में है,
मेरी क़िस्मत का सितारा,
आपके हाथों में है।।
क्यूँ करूँ चिंता फ़िकर मैं,
ज़िंदगी के खेल की,
कौन जीता कौन हारा,
आपके हाथों में है,
मेरी क़िस्मत का सितारा,
आपके हाथों में है।।
कर दिया तेरे हवाले,
मैंने अपने आप को,
ठुकरा दो या दो सहारा,
आपके हाथों में है,
मेरी क़िस्मत का सितारा,
आपके हाथों में है।।
‘राज’ इतना जान गया हूँ,
मेरे बस में कुछ नहीं,
मेरे सुख दुःख का पिटारा,
आपके हाथों में है,
मेरी क़िस्मत का सितारा,
आपके हाथों में है।।
मेरी किस्मत का सितारा,
आपके हाथों में है,
आपके हाथों में है,
आपके हाथों में है,
मेरी क़िस्मत का सितारा,
आपके हाथों में है।।
Vocals & Lyrics Raj Pareek
मेरी किस्मत का सितारा आपके हाथों में है Video
मेरी किस्मत का सितारा आपके हाथों में है Video
📖 Related: राम नाम को ओढ़ दोसालो | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans