मेरी नाव पड़ी मझधार बड़ी दूर किनारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरी नाव पड़ी मझधार बड़ी दूर किनारा लिरिक्स
Meri Naav Padi Majhdhar Badi Dur Kinara
मेरी नाव पड़ी मझधार बड़ी दूर किनारा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज कि दम दा भरोसा यार।
मेरी नाव पड़ी मझधार,
बड़ी दूर किनारा,
तेरे बिन लखदातार,
बता कौन हमारा,
मेरी नाव पडी मझधार,
बड़ी दूर किनारा।।
डगमगाए कश्ती गम के,
तूफ़ान छाए है,
जिनका भरोसा था वो,
हो गए पराए है,
कोई सुनता नहीं पुकार,
कई बार पुकारा,
मेरी नाव पडी मझधार,
बड़ी दूर किनारा।।
थाम पतवार श्याम,
देर क्यों लगाई है,
तारा है जमाना बारी,
आज मेरी आई है,
तुझे कहता है संसार,
हारे का सहारा,
मेरी नाव पडी मझधार,
बड़ी दूर किनारा।।
पल पल निराश किया,
जग की उदासी ने,
द्वार पे पसारा दामन,
किशन ब्रजवासी ने,
पल में करता भवपार,
ये नाम तुम्हारा,
मेरी नाव पडी मझधार,
बड़ी दूर किनारा।।
मेरी नाव पड़ी मझधार,
बड़ी दूर किनारा,
तेरे बिन लखदातार,
बता कौन हमारा,
मेरी नाव पडी मझधार,
बड़ी दूर किनारा।।
Singer Surbhi Chaturvedi
मेरी नाव पड़ी मझधार बड़ी दूर किनारा Video
मेरी नाव पड़ी मझधार बड़ी दूर किनारा Video
📖 Related: देखी मटकी पे मटकी | Lyrics, Video | Krishna Bhajans