ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मेरी सांस तू ही है अहसास तू ही है भैरव भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 7, 2024
मेरी सांस तू ही है अहसास तू ही है भैरव भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मेरी सांस तू ही है अहसास तू ही है भैरव भजन लिरिक्स

Meri Sans Tu Hi Hai Ahsas Tu Hi Hai

मेरी सांस तू ही है अहसास तू ही है भैरव भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: तुमसे जुदा होकर।

मेरी सांस तू ही है,
अहसास तू ही है,
कभी टूटे न दादा,
वो विश्वास तू ही है,
दादा जन्मो का है ये बंधन,
दादा आया मैं तेरी शरण।।

अब काल भी मुझको,
डरा नही सकता,
जब साया बनकर के,
तू साथ मेरे चलता,
मुझे हरपल जो होता,
वो आभास तू ही है,
कभी टूटे न दादा,
वो विश्वास तू ही है,
दादा जन्मो का है ये बंधन,
दादा आया मैं तेरी शरण।।

मेरे भेरू दादा की,
हर बात निराली है,
आता जो इनके द्वार,
जाता नही खाली है,
मेरे सुख दुख में रहता,
मेरे पास तू ही है,
कभी टूटे न दादा,
वो विश्वास तू ही है,
दादा जन्मो का है ये बंधन,
दादा आया मैं तेरी शरण।।

किस्मत मेरी दादा,
तुमने ही सँवारी है,
रहे सर पे सदा तेरा हाथ,
ये अर्जी हमारी है,
ये शुभम की विनती,
तू कर लेना मंजूर,
मशहूर भी हो जाँऊ,
पर देना नही गुरुर,
दिलबर सदा दिल के,
एक पास तू ही है,
कभी टूटे न दादा,
वो विश्वास तू ही है,
दादा जन्मो का है ये बंधन,
दादा आया मैं तेरी शरण।।

मेरी सांस तू ही है,
अहसास तू ही है,
कभी टूटे न दादा,
वो विश्वास तू ही है,
दादा जन्मो का है ये बंधन,
दादा आया मैं तेरी शरण।।

📖 Related: भोला रे ज्यादा ते मत खइयो भंग के गोला रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मेरी सांस तू ही है अहसास तू ही है भैरव भजन Video

मेरी सांस तू ही है अहसास तू ही है भैरव भजन Video

गायक शुभम भण्डारी बालोतरा।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state