मेरी श्याम सोइ किस्मत जगा दो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मेरी श्याम सोइ किस्मत जगा दो भजन लिरिक्स
Meri Shyam Soi Kismat Jaga Do
मेरी श्याम सोइ किस्मत जगा दो भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: वो जब याद आए।
मेरी श्याम सोइ किस्मत जगा दो,
मैं चल ना सकूंगा मुश्किल डगर पे,
उंगली पकड़ कर चलना सीखा दो,
मेरी श्याम सोई किस्मत जगा दो।।
लड़खड़ाए कदम गिर पडूँ राह में,
लोग हँसते प्रभू मेरे सब हाल पे,
देखेगी दुनिया प्रीत तुम्हारी,
बुझता हुआ सितारा रोशन करा दो,
मेरी श्याम सोई किस्मत जगा दो।।
गलतियां की बहुत मैं गुनहगार हूँ,
अपने कर्मो पे श्याम अब शर्मशार हूँ,
अवगुण बिसारो मेरे कन्हैया,
पिता की तरह मुझको जरा थपथपा दो,
मेरी श्याम सोई किस्मत जगा दो।।
मैं पुकारूँ तुम्हे तुम छिपे हो कहाँ,
मिलके तुमसे करूँ दिल की कुछ दास्ताँ,
अपर्णा तो मांगे तुमको तुम्ही से,
तिशा को बाबा दर्शन करा दो,
मेरी श्याम सोई किस्मत जगा दो।।
मेरी श्याम सोइ किस्मत जगा दो,
मैं चल ना सकूंगा मुश्किल डगर पे,
उंगली पकड़ कर चलना सीखा दो,
मेरी श्याम सोई किस्मत जगा दो।।
मेरी श्याम सोइ किस्मत जगा दो भजन Video
मेरी श्याम सोइ किस्मत जगा दो भजन Video
📖 Related: हर फागण में श्याम धणी हम पहुंचे खाटू धाम हो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs