मिलता रहे तेरा प्यार साँवरे भजन लिरिक्स
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
मिलता रहे तेरा प्यार साँवरे भजन लिरिक्स
मिलता रहे तेरा प्यार साँवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे,
एक बार नहीं हर बार सांवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे।।
जब से मैंने होश संभाला,
सबने ये बतलाया,
जब भी पड़ी मुसीबत कोई,
रस्ता तेरा दिखाया,
तू अपनो की करता संभाल सांवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे।।
अब तो बाबा तुम से विनती,
अपना मुझे बना ले,
मान के अपना छोटा बालक,
अपने गले लगा ले,
अब कह दे मुझे भी तू लाल सांवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे।।
सुना है जो भी दर पे आता,
वो तेरा हो जाता,
मान कर अपनी जिम्मेदारी,
हरदम साथ निभाता,
करता उसको सुना है निहाल सांवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे।।
अर्जी ‘विपिन’ की तुमसे बाबा,
बस इतना है कहना,
हर ग्यारस खाटू में दर्शन,
मुझको देते रहना,
बस कर दे तू इतना कमाल सांवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे।।
मिलता रहे तेरा प्यार साँवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे,
एक बार नहीं हर बार सांवरे,
मिलता रहे तेरा प्यार सांवरे।।
📖 Related: साई जी की मैं तो दीवानी हो गई | Lyrics, Video | Sai Bhajans