मोहन को मुरलिया प्यारी है मुरली से प्यारा कोई नहीं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मोहन को मुरलिया प्यारी है मुरली से प्यारा कोई नहीं लिरिक्स
- 2 (हिन्दी)
- 3 मोहन को मुरलिया प्यारी है मुरली से प्यारा कोई नहीं Video
मोहन को मुरलिया प्यारी है मुरली से प्यारा कोई नहीं लिरिक्स
Moahan Ko Muraliya Pyari Hai
मोहन को मुरलिया प्यारी है मुरली से प्यारा कोई नहीं लिरिक्स
(हिन्दी)
तर्ज: मोहन से दिल क्यों।
मोहन को मुरलिया प्यारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
ये मुरली जान हमारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
मोहन को मुरलिया प्यारी हैं,
मुरली से प्यारा कोई नहीं।।
सुख दे खुद आप तरसती है,
बेबस हो आहे भरती है,
ये दिलबर पे दिल हारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
मोहन को मुरलिया प्यारी हैं,
मुरली से प्यारा कोई नहीं।।
आराध्य को अधरों पे धर के,
सुख पाऊं चरण सेवा करके,
क्या समझे लोग अनाड़ी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
मोहन को मुरलिया प्यारी हैं,
मुरली से प्यारा कोई नहीं।।
मर्यादा कभी ना तजती है,
दुःख सहकर स्वर में बजती है,
तुम कहती सौत हमारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
मोहन को मुरलिया प्यारी हैं,
मुरली से प्यारा कोई नहीं।।
जब राधा को एहसास हुआ,
निज प्रीतम पर विश्वास हुआ,
रोई तन दशा बिसारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
मोहन को मुरलिया प्यारी हैं,
मुरली से प्यारा कोई नहीं।।
तब राधा ने आंखें खोली,
कर जोर किशन से यूँ बोली,
अपराधिन भानु दुलारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
मोहन को मुरलिया प्यारी हैं,
मुरली से प्यारा कोई नहीं।।
मोहन को मुरलिया प्यारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
ये मुरली जान हमारी है,
मुरली से प्यारा कोई नहीं,
मोहन को मुरलिया प्यारी हैं,
मुरली से प्यारा कोई नहीं।।
📖 Related: जब कभी तुमको आवाज दूँ मैं | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans
मोहन को मुरलिया प्यारी है मुरली से प्यारा कोई नहीं Video
मोहन को मुरलिया प्यारी है मुरली से प्यारा कोई नहीं Video
Title :- Mohan Ko Muraliya Pyaari Hai
Singer :- Surbhi Chaturvedi
Music :- Lakhdatar (9867050005)
Lyrics:- Krishan Brijwasi
Video:- Sumit Sanwariya
Producers:- Rudra Gupta, Madhav Gupta
Label:- Lakhdatar Music&films