मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा भजन लिरिक्स
Mohan Teri Bansi To Yamuna Ki Dhara Hai
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज राधे तेरे चरणों की।
मोहन तेरी बंसी तो,
यमुना की धारा,
हर धुन से तुमने तो,
लाखों को तारा है,
मोहन तेरी बँसी तो,
यमुना की धारा।।
सुनते है की तुम मोहन,
निर्धन की भी सुनते हो,
तेरा मित्र सुदामा था,
उसको भी संवारा है,
मोहन तेरी बँसी तो,
यमुना की धारा।।
हर ओर ये चर्चा है,
दुर्जन की भी सुनते है,
तेरा कंस जो मामा था,
उसको भी उबारा है,
मोहन तेरी बँसी तो,
यमुना की धारा।।
दिल से जो तुझे चाहे,
तक़दीर बदलते हो,
तेरी भक्त जो मीरा थी,
उसको भी स्वीकारा है,
मोहन तेरी बँसी तो,
यमुना की धारा।।
मैं भी तेरा सेवक हूँ,
मेरा भी उद्धार करो,
मेरी जीवन नैया का,
तू ही एक सहारा है,
मोहन तेरी बँसी तो,
यमुना की धारा।।
मोहन तेरी बंसी तो,
यमुना की धारा,
हर धुन से तुमने तो,
लाखों को तारा है,
मोहन तेरी बँसी तो,
यमुना की धारा।।
गायक सनोज सागर।
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा भजन Video
मोहन तेरी बंसी तो यमुना की धारा भजन Video
📖 Related: तेरी चौखट ही किस्मत है मेरी श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs