मोरे गणपति गणेश करो किरपा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मोरे गणपति गणेश करो किरपा भजन लिरिक्स
More Ganpati Ganesh Karo Kirpa
मोरे गणपति गणेश करो किरपा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
मोरे गणपति गणेश करो किरपा,
more ganpati ganesh karo kirpa lyrics
दोहा मेरा मुझ में कुछ नहीं,
जो कुछ है सब तोय,
तेरा तुझको सौंप दूँ,
प्रभु क्या लागे है मोय।
मोरे गणपति गणेश करो किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा,
किरपा करो महाराज गजानन,
माँ गौरा के लाल,
गजानन किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
माँ गौरा के लाल हो प्यारे,
शंकर जी की आंखों के तारे,
सबसे पहले तुम को मनाएं,
तुम जो मानो तो गजब हुई जाए,
करो किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
लाल सिंदूर चढ़े गजमुख को,
मूषक की है सवारी,
तेरे दर्शन करने बाबा,
ये दुनिया सब आई,
सब लाए फूलों की माला,
सब लाए फूलों की माला,
मैं आया हूँ खाली बाबा मेरे,
करो किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
मैं नहीं जानू पूजा तेरी,
सुन लेना ओ बाबा मेरी,
बार ही बार करूँ मैं विनती,
सुन लेना एक बार ओ बाबा मेरी,
करो किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
मोरे गणपति गणेश करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा,
किरपा करो महाराज गजानन,
माँ गौरा के लाल,
गजानन किरपा,
मोरे गणपति गणेश करों किरपा
मोरे राजा महाराजा करो किरपा।।
मोरे गणपति गणेश करो किरपा भजन Video
मोरे गणपति गणेश करो किरपा भजन Video
📖 Related: Shri Ramesh Bhai Oza Saso ki Mala Tere Naam Bhajan