मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी लिरिक्स
Mori Maiya Mahan Maihar Ki Sharda Bhawani
मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी लिरिक्स (हिन्दी)
मोरी मैया महान,
मोरी मईया महान,
मैहर की शारदा भवानी।।
संतन की मैया रखवाली,
मन बांछित फल देने वाली,
करे सबका कल्याण,
करे सबका कल्याण,
मैहर की शारदा भवानी।।
माता के दर जो भी जावे,
खाली हाथ ना वापस आवे,
झोली भरती माँ आन,
झोली भरती माँ आन,
मैहर की शारदा भवानी।।
मूरख तो ज्ञानी बन जाए,
गूंगा पंचम स्वर में गाए,
देती मंगल वरदान,
देती मंगल वरदान,
मैहर की शारदा भवानी।।
मैं नित ध्यान धरत माँ तेरा,
बेड़ा पार करो माँ मेरा,
राजेंद्र ठहरा नादान,
राजेन्द्र ठहरा नादान,
मैहर की शारदा भवानी।।
मोरी मैया महान,
मोरी मईया महान,
मैहर की शारदा भवानी।।
गीतकार / गायक / प्रेषक राजेन्द्र प्रसाद सोनी।
मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी Video
मोरी मैया महान मैहर की शारदा भवानी Video
📖 Related: माँ पूत नु भी नाल रख लै | Lyrics, Video | Durga Bhajans