मुझे भरोसा है वो चल पड़ा होगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
मुझे भरोसा है वो चल पड़ा होगा भजन लिरिक्स
Mujhe Bharosa Hai Vo Chal Pada Hoga
मुझे भरोसा है वो चल पड़ा होगा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: थोड़ा देता है या ज्यादा देता है।
मुझे भरोसा है,
वो चल पड़ा होगा,
थोड़ी देर में खाटू वाला,
पास खड़ा होगा,
मुझें भरोसा हैं।।
मुसीबत आने से पहले,
मेरा सरकार आता है,
बुला के देख लिया मैंने,
वही हर बार आता है,
मेरे हर संकट से,
मेरा श्याम लड़ा होगा,
थोड़ी देर में खाटू वाला,
पास खड़ा होगा,
मुझें भरोसा हैं।।
श्याम के रहते मुझपे तो,
कोई भी आंच ना आए,
करे रक्षा मेरी हरदम,
ये मेरी ढाल बन जाए,
कोई सहारा ना,
बाबा से बड़ा होगा,
थोड़ी देर में खाटू वाला,
पास खड़ा होगा,
मुझें भरोसा हैं।।
नहीं ठुकराता है अर्जी,
ये मेरी लाज रखता है,
श्याम भक्तो के क़दमों में,
जहाँ के ताज रखता है,
तेरा सचिन बाबा,
जब जिद पे अड़ा होगा,
थोड़ी देर में खाटू वाला,
पास खड़ा होगा,
मुझें भरोसा हैं।।
मुझे भरोसा है,
वो चल पड़ा होगा,
थोड़ी देर में खाटू वाला,
पास खड़ा होगा,
मुझें भरोसा हैं।।
मुझे भरोसा है वो चल पड़ा होगा भजन Video
मुझे भरोसा है वो चल पड़ा होगा भजन Video
📖 Related: मेरे श्याम मुझको भुला तो ना दोगे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs