मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी Video
मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी लिरिक्स
Mujhe Charno Me Dedo Sthan Ji
मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी लिरिक्स (हिन्दी)
मुझे चरणों में दे दो स्थान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
अपने हाथों में ले लो कमान जी
मेरे राम जी मेरे राम जी।।
जब से वश में हुआ धन के,
धर्म के पथ से दूर हुआ,
सुख चैन ना रहा मन का,
दास तन का बनके रह गया,
चूर कर दो मेरा अभिमान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
भक्ति का दे दो तुम वरदान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी।।
प्रभु की सेवा के लिए ही,
जीवन दुर्लभ मुझे ये मिला,
मगर जब भी मिला मौका मुझे,
टालता मैं कल पे रह गया,
क्षमा का मुझको दे दो दान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
दास आपके ना आया कुछ काम जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी।।
निर्दोष मैं नहीं सच है,
बहता ही चला गया संसार में,
ना लिया सहारा गुरु का,
फंस गया माया के जंजाल में,
जान के भी था मैं अनजान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
इन हाथों को अब लो थाम जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी।।
मुझे चरणों में दे दो स्थान जी,
मेरे राम जी मेरे राम जी,
अपने हाथों में ले लो कमान जी
मेरे राम जी मेरे राम जी।।
📖 Related: औकात से ज्यादा मुझको दिया है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी Video
मुझे चरणों में दे दो स्थान जी मेरे राम जी Video