मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन Video
मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन लिरिक्स
Mujhe Darshan De Gayi Maa
मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: अफसाना लिख रही हूँ।
मुझे दर्शन दे गई माँ,
कल रात सोते सोते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।
मुझे याद है अभी भी,
वो रात का नजारा,
वो रात का नजारा,
माँ सामने खड़ी थी,
आभास होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।
जैसी सामने मुरत,
वैसी मैंने देखी,
वैसी मैंने देखी,
मैं तो चरणों में पड़ा था,
यूँ निहाल होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।
वो गीले वो सारे शिकवे,
जो जरा मैं माँ से कहता,
जो जरा मैं माँ से कहता,
सब भूलते ही जाते,
मुझे याद होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।
मुझे गोद में बिठाया,
और प्यार से माँ बोली,
और प्यार से माँ बोली,
तू तो अब भी रो रहा है,
मेरे पास होते होते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।
मुझे दर्शन दे गई माँ,
कल रात सोते सोते,
फिर बीती रात मेरी,
माँ से बात होते होते,
मुझे दर्शन दे गई मां।।
मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन Video
मुझे दर्शन दे गई माँ कल रात सोते सोते भजन Video
📖 Related: घर में पधारो माँ लक्ष्मी मेरे घर में पधारो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs