मुझे कोख में क्यों मारा मैया एक बेटी ने ये पुकारा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 मुझे कोख में क्यों मारा मैया एक बेटी ने ये पुकारा है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 मुझे कोख में क्यों मारा मैया एक बेटी ने ये पुकारा है Video
मुझे कोख में क्यों मारा मैया एक बेटी ने ये पुकारा है लिरिक्स
Mujhe Kokh Me Kyu Maara Maiya
मुझे कोख में क्यों मारा मैया एक बेटी ने ये पुकारा है लिरिक्स (हिन्दी)
मुझे कोख में क्यों मारा मैया,
एक बेटी ने ये पुकारा है,
केवल मेरा बेटी होना,
मैया क्या दोष हमारा है,
मुझे कोंख में क्यों मारा मैया।।
सतयुग त्रेता द्वापर आया,
कलियुग की यही कहानी है,
बेटा तो राजा है घर का,
पर बेटी तो बेगानी है,
क्या दशरथ क्या धृतराष्ट्र सुनो,
सब बेटा बेटा पुकारा है,
मुझे कोंख में क्यों मारा मैया,
एक बेटी ने ये पुकारा है।।
नौ रात्र में दुर्गा रूपों की,
पूजा अर्चन करवाते हो,
छोटी कंजक के रूप मुझे,
श्रद्धा से घर में लाते हो,
पर कोंख में ज्यूँ ही आती हूँ,
तत्काल मुझे मरवाया है,
मुझे कोंख में क्यों मारा मैया,
एक बेटी ने ये पुकारा है।।
कलियुग के बेटो ने मैया,
तुझे वृद्धाश्रम पहुँचाया है,
पर आज की बेटी ने सुनलो,
माँ बाप को तो अपनाया है,
बेटी जो आज की है मैया,
माँ बाप का बनी वो सहारा है,
मुझे कोंख में क्यों मारा मैया,
एक बेटी ने ये पुकारा है।।
कब तक द्रोपदी की लाज हे माँ,
सड़को पे उतारी जाएगी,
पैदा होने से पहले ही,
बेटी क्यों मारी जाएगी,
चन्दन बेटी कहे रो रो के,
माँ क्या अपराध हमारा है,
मुझे कोंख में क्यों मारा मैया,
एक बेटी ने ये पुकारा है।।
📖 Related: कान्हा कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
मुझे कोख में क्यों मारा मैया,
एक बेटी ने ये पुकारा है,
केवल मेरा बेटी होना,
मैया क्या दोष हमारा है,
मुझे कोंख में क्यों मारा मैया।।
Singer Rakesh Kala
मुझे कोख में क्यों मारा मैया एक बेटी ने ये पुकारा है Video
मुझे कोख में क्यों मारा मैया एक बेटी ने ये पुकारा है Video