ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 9, 2024
मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया भजन लिरिक्स

Mujhe Sharan Tumhari Sawariya

मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: अब सौंप दिया इस जीवन का।

मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया,
मेरा और कोई संसार नहीं,
मुझे एक भरोसा है तुम पर,
मेरा और कोई दातार नहीं,
मुझे शरण तुम्हारी साँवरिया,
मेरा और कोई संसार नहीं।।

मैं दास तुम्हारा हूँ बाबा,
कहीं और क्यूँ मैं फ़रियाद करूँ,
तुम हर एक सांस में हो मेरी,
क्यूँ और किसी को याद करूँ,
ये तन मन आपको अर्पण है,
किसी और का कुछ अधिकार नहीं,
मुझे शरण तुम्हारी साँवरिया,
मेरा और कोई संसार नहीं।।

कोई क्या कहता मुझको बाबा,
इसका मुझको अफ़सोस नहीं,
मुझको विश्वास यही हर पल,
तुम बैठोगे खामोश नहीं,
तुम सारे जहाँ से कह देना,
मेरा सेवक है लाचार नहीं,
मुझे शरण तुम्हारी साँवरिया,
मेरा और कोई संसार नहीं।।

बस ये एहसास रहे मुझको,
मैं बालक हूँ तुम नाथ मेरे,
मैं हर विपदा से लड़ लूंगा,
तुम रखना सर पर हाथ मेरे,
पंकज को सब मंज़ूर प्रभु,
कम करना अपना प्यार नहीं,
मुझे शरण तुम्हारी साँवरिया,
मेरा और कोई संसार नहीं।।

मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया,
मेरा और कोई संसार नहीं,
मुझे एक भरोसा है तुम पर,
मेरा और कोई दातार नहीं,
मुझे शरण तुम्हारी साँवरिया,
मेरा और कोई संसार नहीं।।

मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया भजन Video

मुझे शरण तुम्हारी सांवरिया भजन Video

📖 Related: तेरी पयाल बाजे माँ जब छम छम | Lyrics, Video | Durga Bhajans

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state