Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

नाम मेरे खाटू वाले का जिस जिस ने गाया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 31, 2024
नाम मेरे खाटू वाले का जिस जिस ने गाया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Immerse yourself in the divine love of Lord Shyam with the soulful bhajan ‘Naam Mere Khatu Wale Ka Jis Jisne Gaya Hai’, beautifully rendered by Kamal Kaanha Sukhvani. This heartfelt devotional song is a testament to the unwavering faith and devotion of the devotees of Khatu Shyam, and is sure to transport you to a state of spiritual bliss and ecstasy.

Let the soothing melody and uplifting lyrics of this bhajan fill your heart with love, peace, and devotion for the divine.

नाम मेरे खाटू वाले का जिस जिस ने गाया है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: तेरे बिना दिल मेरा।

नाम मेरे खाटू वाले का,
जिस जिस ने गाया है,
खाटू वाले ने,
उसे गले से लगाया है,
खाटू वाले ने,
उसे अपना बनाया है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय श्री श्याम बोलो,
जय श्री श्याम।।

जिंदगी से हार गया हूं,
तू भी मुझे मजबूर ना कर,
देख मुझे तू नजरों से अपनी,
दूर ना कर,
हारे के सहारे को,
जब दिल से पुकारा है,
खाटू वाले ने,
उसे गले से लगाया है,
खाटू वाले ने,
उसे अपना बनाया है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय श्री श्याम बोलो,
जय श्री श्याम।।

अंदर से मैं हर दम रोया,
सबके आगे मुसकाया हूं,
दुनिया के तानों से,
मैं संभल ना पाया हूं,
दो बूंदों का कर्जा,
तूने सदा ही चुकाया है,
खाटू वाले ने,
उसे गले से लगाया है,
खाटू वाले ने,
उसे अपना बनाया है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय श्री श्याम बोलो,
जय श्री श्याम।।

📖 Related: बैंकी बिहारी मुझे देना सहारा,कही छुट जाए ना दामन तुम्हारा

हालातों ने मुझे हराया,
पाया प्यार तुम्हारा है,
सुखवानी को तेरा ही,
दर अब प्यारा है,
बाबा तेरे भजनों को,
मैंने दिल से गाया है,
खाटू वाले ने,
उसे गले से लगाया है,
खाटू वाले ने,
उसे अपना बनाया है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय श्री श्याम बोलो,
जय श्री श्याम।।

नाम मेरे खाटू वाले का,
जिस जिस ने गाया है,
खाटू वाले ने,
उसे गले से लगाया है,
खाटू वाले ने,
उसे अपना बनाया है,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
जय श्री श्याम बोलो,
जय श्री श्याम।।

नाम मेरे खाटू वाले का जिस जिस ने गाया है Video

नाम मेरे खाटू वाले का जिस जिस ने गाया है Video

गायक कमल कान्हा सुखवानी।

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state