Nadiya Na Piye Kabhi Apna Jal By Sonu
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Nadiya Na Piye Kabhi Apna Jal by Sonu
नदिया ना पिए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपने फल ।
अपने तन का मन का धन का दूजों को दे जो दान है,
वो सच्चा इंसान, अरे इस धरती का भगवन है ॥
अगर सा जिस का अंग जले और दुनिया को मीठी स्वास दे ।
दीपक सा उसका जीवन है, जो दूजों को अपना प्रकाश दे ।
धर्म है जिस का भगवत गीता, सेवा वेद कुरान है,
वो सच्चा इंसान, अरे इस धरती का भगवन है ॥
चाहे कोई गुण गान करे, चाहे करे निंदा कोई ।
फूलों से कोई सत्कार करे, कांटे चुभो जाए कोई ।
मान और अपमान ही दोनों, जिसके लिए सामान है,
वो सच्चा इंसान, अरे इस धरती का भगवन है ॥
📖 Related: जीवन तो भैया एक रेल है कभी पेसेंजर कभी मैल है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs