नमस्ते नाथ अविनाशी तुम्हे मस्तक नवाते है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 नमस्ते नाथ अविनाशी तुम्हे मस्तक नवाते है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 नमस्ते नाथ अविनाशी तुम्हे मस्तक नवाते है Video
नमस्ते नाथ अविनाशी तुम्हे मस्तक नवाते है लिरिक्स
Namaste Nath Avinashi
नमस्ते नाथ अविनाशी तुम्हे मस्तक नवाते है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: लगन तुमसे।
नमस्ते नाथ अविनाशी,
तुम्हे मस्तक नवाते है,
तुम्हारे ध्यान चिंतन में,
सभी आनंद पाते है,
नमस्तें नाथ अविनाशी,
तुम्हे मस्तक नवाते है।।
तुम्ही सर्वेश स्वामी हो,
तुम्ही भू हो भुवस्व: हो,
हृदय के तार हिलते है,
तभी हम गीत गाते है,
नमस्तें नाथ अविनाशी,
तुम्हे मस्तक नवाते है।।
तुम्ही जल में तुम्ही थल में,
नभोमंडल में व्यापक हो,
तुम्हारे विरुद वर्णन में,
ये पक्षी चह चहाते है,
नमस्तें नाथ अविनाशी,
तुम्हे मस्तक नवाते है।।
मिलेगी आज अनुभूति,
हृदय में देव दर्शन की,
अतः हम भक्ति पुष्पों से,
हृदय मंदिर सजाते है,
नमस्तें नाथ अविनाशी,
तुम्हे मस्तक नवाते है।।
नमस्ते नाथ अविनाशी,
तुम्हे मस्तक नवाते है,
तुम्हारे ध्यान चिंतन में,
सभी आनंद पाते है,
नमस्तें नाथ अविनाशी,
तुम्हे मस्तक नवाते है।।
नमस्ते नाथ अविनाशी तुम्हे मस्तक नवाते है Video
नमस्ते नाथ अविनाशी तुम्हे मस्तक नवाते है Video
गायक धीरज कांत जी।
प्रेषक अंकित पाटीदार।
9302459834
📖 Related: होठों पे दुआ रखना राहों में नजर रखना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs