ओ सांवरे सांवरे तूने बहुत दिया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ओ सांवरे सांवरे तूने बहुत दिया भजन लिरिक्स
O Sanware Tune Bahut Diya
ओ सांवरे सांवरे तूने बहुत दिया भजन लिरिक्स (हिन्दी)
ओ सांवरे सांवरे तूने बहुत दिया,
हर साँस अब तो करती है,
तेरा ही शुक्रिया,
ओ साँवरे तूने बहुत दिया।।
माना मैं तेरे काबिल नहीं,
भक्तो में तेरे शामिल नहीं,
फिर भी किया है मुझपे करम,
मुझको भी दी है अपनी शरण,
उजड़ा हुआ मेरा गुलशन,
पल में सजा दिया,
ओ साँवरे तूने बहुत दिया।।
गिरके सम्भलना हमको ना आता,
सम्भल करके गिरना हमको सताता,
तुझको पता है सारी हकीकत,
तुझसे जुडी है मेरी जरुरत,
खाता हूँ मैं तो सांवरे,
बस तेरा ही दिया,
ओ साँवरे तूने बहुत दिया।।
जग की नज़र में पागल थे हम,
तानों से मोहित घायल थे हम,
इनसे मिले है इतने सितम,
टूटे है अब तो सारे भरम,
टप टप टपकते थे आंसू,
तूने हंसा दिया,
ओ साँवरे तूने बहुत दिया।।
ओ सांवरे सांवरे तूने बहुत दिया,
हर साँस अब तो करती है,
तेरा ही शुक्रिया,
ओ साँवरे तूने बहुत दिया।।
ओ सांवरे सांवरे तूने बहुत दिया भजन Video
ओ सांवरे सांवरे तूने बहुत दिया भजन Video
📖 Related: जिसने राग-द्वेष कामादिक | Lyrics, Video | Jain Bhajans