ओ ठाकुर प्यारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ओ ठाकुर प्यारे भजन लिरिक्स
O Thakur Pyare Bhajan
ओ ठाकुर प्यारे भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: ओ बाबुल प्यारे।
ओ ठाकुर प्यारे,
ओ सुनले सांसो की तड़पन,
निशदिन तुझे पुकारे मन,
ओ तेरे चरणों में जीवन,
ओ ठाकुर प्यारें।।
मैं थी अभागन बनी बड़भागन,
दर पे आ के तेरे,
सबने रुलाया तुमने ही बाबा,
पोंछे आंसू मेरे,
ये तेरी लाडो करे अरदास,
मांगे जनम जनम का साथ,
अब तो थाम ले तू आके हाथ,
ओ ठाकुर प्यारें।।
मैं तेरी लाड़ली बिटिया हूँ बाबा,
आके मेरे लाड़ लड़ाओ,
रोज बाबुल के घर में आती,
कभी घर मेरे भी आओ,
ये है बिटिया का अधिकार,
आके मिल जाओ इक बार,
मेरे सांवरिया सरकार,
ओ ठाकुर प्यारें।।
जनक ने जैसे प्यार दिया है,
अपनी ही जानकी को,
तुम भी वैसे अपना बनाओ,
अपनी कपिल लाड़ली को,
मैं तो डूबी आहों में,
बेटी भटके राहों में,
अब तो दे दे अपना साथ,
ओ ठाकुर प्यारें।।
ओ ठाकुर प्यारे,
ओ सुनले सांसो की तड़पन,
निशदिन तुझे पुकारे मन,
ओ तेरे चरणों में जीवन,
ओ ठाकुर प्यारें।।
ओ ठाकुर प्यारे भजन Video
ओ ठाकुर प्यारे भजन Video
📖 Related: बाबा तेरी लाज बचाने आएगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs