ॐ जय श्री विश्वकर्मा आरती Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
Immerse yourself in the divine “Om Jai Shree Vishwakarma Aarti,” beautifully sung by Manali Sankhala. This bhajan is a devotional offering to Lord Vishwakarma, the divine architect. Let the soothing and soulful rendition guide your spiritual journey and fill your heart with devotion.
ॐ जय श्री विश्वकर्मा आरती लिरिक्स (हिन्दी)
ॐ जय श्री विश्वकर्मा,
प्रभु जय श्री विश्वकर्मा,
सकल सृष्टि के कर्ता,
रक्षक श्रुति धर्मा,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
आदि सृष्टि में विधि को,
श्रुति उपदेश दिया,
शिल्प शस्त्र का जग में,
ज्ञान विकास किया,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
रोग ग्रस्त राजा ने,
जब आश्रय लीना,
संकट मोचन बनकर,
दूर दुख कीना,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
जब रथकार दम्पती,
तुमरी टेर करी,
सुनकर दीन प्रार्थना,
विपत्ति हरी सगरी,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
ऋषि अंगिरा ने तप से,
शांति नही पाई,
ध्यान किया जब प्रभु का,
सकल सिद्धि आई,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
एकानन चतुरानन,
पंचानन राजे,
द्विभुज चतुर्भुज दशभुज,
सकल रूप साजे,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
ध्यान धरे जब पद का,
सकल सिद्धि आवे,
मन दुविधा मिट जावे,
अटल शांति पावे,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
श्री विश्वकर्मा जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
कहत गजानन स्वामी,
सुख सम्पत्ति पावे,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
ॐ जय श्री विश्वकर्मा,
प्रभु जय श्री विश्वकर्मा,
सकल सृष्टि के कर्ता,
रक्षक श्रुति धर्मा,
ओम जय श्री विश्वकर्मा।।
ॐ जय श्री विश्वकर्मा आरती Video
ॐ जय श्री विश्वकर्मा आरती Video
Bhajan Title: Om Jai Shree Vishwakarma Aarti
Singer: Manali Sankhala
📖 Related: Mohammed Rafi Kaha Jupe Ho Raja Ram