ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

ॐ जय श्री बाबोसा बोलो जय श्री बाबोसा आरती Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 7, 2024
ॐ जय श्री बाबोसा बोलो जय श्री बाबोसा आरती Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

ॐ जय श्री बाबोसा बोलो जय श्री बाबोसा आरती लिरिक्स

Om Jay Shri Babosa New Aarti

ॐ जय श्री बाबोसा बोलो जय श्री बाबोसा आरती लिरिक्स (हिन्दी)

ॐ जय श्री बाबोसा,
बोलो जय श्री बाबोसा,
चूरू धाम में विराजत,
रूप हनुमत सा,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

शीश मुकुट कानो में कुंडल,
लीले असवारी,
करे लीले असवारी,
हाथ में घोटा सोहे,
छवि लागे प्यारी,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

कोठारी कुल के तुम दीपक,
माँ छगनी नंदन,
बाबोसा माँ छगनी नंदन,
श्री घेवर चंद के दुलारे,
हो भय दुख भंजन,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

माघ शुक्ल की पँचम,
जन्मे चूरू धाम,
बाबोसा जन्मे चूरू धाम,
परिजन मिलकर जिनको,
दिया था पन्ना नाम,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

भादव शुक्ल की पंचमी,
स्वर्ग किया प्रस्थान,
बाबोसा स्वर्ग किया प्रस्थान,
मिंगसर शुक्ल की पाँचम,
बने बाबोसा भगवान,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

हनुमत के मन भाये,
हो बाल बह्मचारी,
तुम बाल बह्मचारी,
भक्तो के हितकारी,
तुम कलयुग अवतारी,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

परम आराधिका मंजू बाईसा को,
दी ऐसी सौगात,
बाबोसा दी ऐसी सौगात,
भक्तो का कल्याण वो कर रही,
बाईसा दिन रात,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

इस कलयुग में बाबोसा की,
महिमा है न्यारी,
हो महिमा है न्यारी,
तांती भभूति जल से मिट जाये,
विपदाएं सारी,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

आरती बाबोसा की दिलबर,
जो कोई गावे,
बाबोसा जो कोई गावे,
कहत श्री मंजू बाईसा,
हर संकट टल जावे,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

📖 Related: चिठ्ठी न कोई सन्देश जाने वो कौन सा देश | Lyrics, Video | Gurudev Bhajans

ॐ जय श्री बाबोसा,
बोलो जय श्री बाबोसा,
चूरू धाम में विराजत,
रूप हनुमत सा,
ॐ जय श्रीं बाबोसा।।

गायक श्री हर्ष व्यास मुम्बई।
लेखक / प्रेषक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।

ॐ जय श्री बाबोसा बोलो जय श्री बाबोसा आरती Video

ॐ जय श्री बाबोसा बोलो जय श्री बाबोसा आरती Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state