Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 29, 2024
पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Immerse yourself in the divine wisdom and soulful voice of Pujya Prembhushanji Maharaj in the enchanting song ‘Pata Nahi Kis Roop Me Aakar’. This heartfelt devotional track is a beautiful expression of devotion and surrender, inviting the listener to connect with the divine. Released by Ram Katha Foundation in 2023, this song is a musical offering that will help you find inner peace and spiritual growth.

With its soothing melody and poignant lyrics, ‘Pata Nahi Kis Roop Me Aakar’ is a must-listen for anyone seeking a deeper connection with the almighty. So, sit back, close your eyes, and let the divine energy of this song guide you on your spiritual journey.

पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: राम नाम के हीरे मोती।

पता नहीं किस रूप में आकर,
नारायण मिल जाएगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा,
राम नाम के साबुन से जो,
मन का मेल छुडाएगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा।।

झूठ कपट निंदा को त्यागो,
हर प्राणी से प्यार करो,
घर पर आये अतिथि कोई तो,
यथाशक्ति सत्कार करो,
पता नही किस रूप मे आकर,
नारायण मिल जाएगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा।।

नर शरीर अनमोल रे प्राणी
प्रभु कृपा से पाया है,
झूठे जग प्रपंच में पड़कर,
क्यों प्रभु को बिसराया है,
समय हाथ से निकल गया तो,
सिर धुन धुन पछतायेगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा।।

📖 Related: मार्ग में रामदेव मिल गया Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

दौलत का अभिमान है झूठा,
ये तो आनी जानी है,
राजा रंक अनेक हुए,
कितनो की सुनी कहानी है,
राम नाम का महामंत्र ही,
साथ तुम्हारे जाएगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा।।

साधन तेरा कच्चा है,
जब तक प्रभु पर विश्वास नहीं,
मंजिल गर पाना है क्या जब,
दीपक में प्रकाश नहीं,
निश्चय है तो भव सागर से,
बेड़ा पार हो जाएगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा।।

पता नहीं किस रूप में आकर,
नारायण मिल जाएगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा,
राम नाम के साबुन से जो,
मन का मेल छुडाएगा,
निर्मल मन के दर्पण में वह,
राम का दर्शन पाएगा।।

पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा Video

पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएगा Video

स्वर श्री प्रेमभूषण जी महाराज।

Pata Nahi Kis Roop Me Aakar Singer: Pujya Prembhushanji Maharaj

℗ 2023 Ram Katha Foundation

Released on: 2023-12-22

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state