पहली नजर में तेरा काम बनेगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
Step into the world of devotion with Pehli Nazar Mein Tera Kaam Banega, a soulful bhajan that beautifully conveys the blessings and grace of the divine. With heartfelt lyrics, enchanting music, and a serene melody, this devotional piece is a tribute to unwavering faith and spiritual connection.
Feel the presence of the divine in every word and tune of this uplifting bhajan!
पहली नजर में तेरा काम बनेगा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तू मेरी जिंदगी है।
पहली नजर में तेरा काम बनेगा,
पूरी जिंदगी फिर इसका नाम जपेगा,
अंखियों के सच्चे मोती,
बस तू बहा दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे,
पूरी होगी हर एक ख्वाहिश,
इसको सुना दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।
हर जख्मों की दवा,
बस इसके पास है,
उसको मिला है सब कुछ,
जिसे विश्वास है,
दिल में छुपा जो तेरे,
इस को दिखादे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।
यूं ही नहीं कहता जग,
हारे का सहारा,
श्याम का ही मिला सहारा,
जिसने पुकार,
इसके दर पर आकर,
दुखड़े भुला दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।
पहली नजर में तेरा काम बनेगा,
पूरी जिंदगी फिर इसका नाम जपेगा,
अंखियों के सच्चे मोती,
बस तू बहा दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे,
पूरी होगी हर एक ख्वाहिश,
इसको सुना दे,
क्यों हारा है बता दे,
क्यों हारा है बता दे।।
📖 Related: शेरावाली शेरावाली सिंह पे सवार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
पहली नजर में तेरा काम बनेगा Video
पहली नजर में तेरा काम बनेगा Video
Song Credits:
- Bhajan: Pehli Nazar Mein Tera Kaam Banega
- Singer: Pandit Ram Shyam (Gwalior)
- Lyrics: Shyam Agrawal (Kolkata)
- Music: Shri Shyam Musical Group (Gwalior)