Phagan ko melo Khatushyam Bhajan by Sanju Sharma
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Phagan ko melo Khatushyam Bhajan by Sanju Sharma
श्याम धनि का फागण मेला आ गया,
सोणा सोणा श्याम सलोना,
फागण का रंग भक्तों पर है छा गया,
सोणा सोणा श्याम सलोना ।
कितना सोणा कितना प्यारा लग रहा है मेरा बाबा,
ऊपर से ये फागण मेला सोने पे सुहागा,
खाटूवाला सेठ हमको भा गया,
सोणा सोणा श्याम सलोना ।
मन में उठे हिलोर जैसे लहराए निशान,
हमने तो लिख डाला दिल पे जय जय बाबा श्याम,
मुरली की कोई तान हमे सुना गया,
सोणा सोणा श्याम सलोना ।
सर पे चढ़ के बोले मेरे श्याम नाम का जादू,
नजर जिधर भी फेरूं,मुझको दिखता है बस खाटू,
दीवाना मुझको अपना बना गया,
सोणा सोणा श्याम सलोना ।
ऐसा लगता सपने से कोई आया हमे जगाने,
आँख खुली तो बज रहे थे ‘सौरभ मधुकर’ के गाने,
दरवाजा लीला घोड़ा खुड़का गया,
सोणा सोणा श्याम सलोना ।
📖 Related: पौणाहारी दयाल हो गया | Lyrics, Video | Baba Balak Nath Bhajans