फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया लिरिक्स
Phir Ayodhya Jagmagayi Ram Mandir Ban Gaya
फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: सांवरी सूरत पे मोहन।
फिर अयोध्या जगमगाई,
राम मंदिर बन गया,
राम मंंदिर बन गया,
श्री राम मंदिर बन गया,
बांटो घर घर ये बधाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।
बह रही सरयू सुधा सी,
छल छलाती निर्मला,
राम आ जाए नहाने,
किस घड़ी किस पल भला,
कल्पना साकार हो गई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।
देवता ब्रह्मादि शिव,
सनकादि नाना भेष में,
तपसी साधु संत जन है,
स्वर्ग से इस देश में,
प्रेम की बांटो बधाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।
प्यारे सबके राम जी है,
वंदना माता सिया,
अष्ट सिद्धि नवनिधि वर,
अंजनि सुत को दिया,
लहरी छवि नयना लुभाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।
फिर अयोध्या जगमगाई,
राम मंदिर बन गया,
राम मंंदिर बन गया,
श्री राम मंदिर बन गया,
बांटो घर घर ये बधाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।
फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया Video
फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया Video
📖 Related: ओ लीलेवाले ओ मुरलीवाले भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs