प्रेम का धागा तुझको कान्हा आई हूँ मैं बांधने Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 प्रेम का धागा तुझको कान्हा आई हूँ मैं बांधने लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 प्रेम का धागा तुझको कान्हा आई हूँ मैं बांधने Video
प्रेम का धागा तुझको कान्हा आई हूँ मैं बांधने लिरिक्स
Prem Ka Dhaga Tujhko Kanha Aayi Hun Main Bandhane
प्रेम का धागा तुझको कान्हा आई हूँ मैं बांधने लिरिक्स (हिन्दी)
प्रेम का धागा तुझको कान्हा,
आई हूँ मैं बांधने,
बीरा राखी का मान,
बढ़ा जा रे
वादा प्रेम बंधन का,
निभा जा रे।।
खुशकिस्मत मैं समझूँ खुद को,
किस्मत ऐसी पाई,
श्याम सलोने तेरे रूप में,
पाया अपना भाई,
दिल की खुशियां तुझसे कन्हैया,
आई हूँ मैं बांटने,
बीरा राखी का मान,
बढ़ा जा रे
वादा प्रेम बंधन का,
निभा जा रे।।
भाई बहन का आया ये दिन,
इस दिन का क्या कहना,
ख़ुशी ख़ुशी अपने भाई से,
चली है मिलने बहना,
थाल सजा के दीप जला के,
आई तेरे आंगने,
बीरा राखी का मान,
बढ़ा जा रे
वादा प्रेम बंधन का,
निभा जा रे।।
जिस हाथों में थी मुरली,
उस हाथ में बाँधी डोरी,
हाथ जोड़ कर भाई से पाने,
कुंदन बहना बोली,
तुम भी अपना मुझे समझना,
खड़ी मैं तेरे सामने,
बीरा राखी का मान,
बढ़ा जा रे
वादा प्रेम बंधन का,
निभा जा रे।।
प्रेम का धागा तुझको कान्हा,
आई हूँ मैं बांधने,
बीरा राखी का मान,
बढ़ा जा रे
वादा प्रेम बंधन का,
निभा जा रे।।
Singer Toshi Kaur
प्रेम का धागा तुझको कान्हा आई हूँ मैं बांधने Video
प्रेम का धागा तुझको कान्हा आई हूँ मैं बांधने Video
📖 Related: पागल का नही कस्सुर याद तेरी आवे हो सांवरिया, अवे हो सांवरिया, Lyrics Bhajans Bhakti Songs