पुकारो दिल से वो दौड़े आयेंगे बाबोसा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 पुकारो दिल से वो दौड़े आयेंगे बाबोसा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 पुकारो दिल से वो दौड़े आयेंगे बाबोसा भजन Video
पुकारो दिल से वो दौड़े आयेंगे बाबोसा भजन लिरिक्स
Pukaro Dil Se Vo Daude Aayenge Babosa Bhajan
पुकारो दिल से वो दौड़े आयेंगे बाबोसा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: ओ साहिबा ओ साहिबा।
जय बाबोसा जय बाबोसा,
जय बाबोसा जय बाबोसा,
पुकारो दिल से,
वो दौड़े आयेंगे,
ये एतबार है हमें,
जय बाबोसा जय बाबोसा,
जय बाबोसा जय बाबोसा।।
सच्चे दिल से जो,
लेते है इनका नाम,
बाबोसा रहते है,
उनके संग सुबह शाम,
सच्ची लगन मन में,
गर हो दिल में विशवास,
बतलाओ फिर उसकी,
कैसे न पुरी हो आस,
जय बाबोसा जय बाबोसा,
जय बाबोसा जय बाबोसा।।
हम हार जाए ये,
कभी हो नही सकता,
भक्त अगर दुख में,
बाबा सो नही सकता,
जैसे सीप में मोती,
है दीप संग ज्योति,
बाबोसा की वैसे,
हर भक्त संग प्रीति,
जय बाबोसा जय बाबोसा,
जय बाबोसा जय बाबोसा।।
जो भी बुलाता है,
ये दौड़ा आता है,
दिल में बिठा दिलबर;
ये प्यार लूटाता है,
बाबोसा बदल देगा,
तेरी किस्मत की ये रेख,
सूरज भी कहता है,
तू दिल से बुलाके देख,
जय बाबोसा जय बाबोसा,
जय बाबोसा जय बाबोसा।।
जय बाबोसा जय बाबोसा,
जय बाबोसा जय बाबोसा,
पुकारो दिल से,
वो दौड़े आयेंगे,
ये एतबार है हमें,
जय बाबोसा जय बाबोसा,
जय बाबोसा जय बाबोसा।।
गायक सुरेश रांका मदुराई।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
पुकारो दिल से वो दौड़े आयेंगे बाबोसा भजन Video
पुकारो दिल से वो दौड़े आयेंगे बाबोसा भजन Video
📖 Related: क्या फूल चढ़ाऊँ मैं प्रभु के चरणों में हिंदी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs