ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Hindi / Sanskrit

रख लो ना बाबा मुझे चरणों की छाँव में भजन लिरिक्स

• Updated: Sep 10, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

रख लो ना बाबा मुझे चरणों की छाँव में भजन लिरिक्स

रख लो ना बाबा मुझे,
चरणों की छाँव में,
मैं तो बस जाऊं,
मैं तो बस जाऊं,
श्याम बाबा तेरे गाँव में,
रख लों ना बाबा मुझे,
चरणों की छाँव में।।

श्याम श्याम मेरे श्याम,
मान मान मेरी मान।

नित तेरा नया श्रृंगार सजाऊंगा,
माखन और मिश्री का भोग लगाऊंगा,
पलके बिछाए,
पलके बिछाए रहूँ श्याम तेरे चाव में,
रख लों ना बाबा मुझे,
चरणों की छाँव में।।

श्याम श्याम मेरे श्याम,
मान मान मेरी मान।


भोर भोर भजनों से तुझको जगाऊंगा,
नाच नाच श्याम बाबा तुझको रिझाऊंगा,
घुंगरू बंधा दे,
घुंगरू बंधा दे श्याम बाबा मेरे पाँव में,
रख लों ना बाबा मुझे,
चरणों की छाँव में।।

श्याम श्याम मेरे श्याम,
मान मान मेरी मान।


बदले में श्याम तुमसे इतना मैं चाहूँ,
हरपल बाबा तेरी सेवा में बिताऊ,
बुरा तो नहीं है,
बुरा तो नहीं है ‘पप्पू शर्मा’ इस भाव में,
रख लों ना बाबा मुझे,
चरणों की छाँव में।।

श्याम श्याम मेरे श्याम,
मान मान मेरी मान।


रख लो ना बाबा मुझे,
चरणों की छाँव में,
मैं तो बस जाऊं,
मैं तो बस जाऊं,
श्याम बाबा तेरे गाँव में,
रख लों ना बाबा मुझे,
चरणों की छाँव में।।

📖 Related: मीणा भाई रम जा रात अंधारी देशी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state