राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा लिरिक्स
Ram Ka Naam Hai Pyara Lagao Jay Jaykara
राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा लिरिक्स (हिन्दी)
राम का नाम है प्यारा,
दोहा अवधपुरी प्रभु आवत जानी,
भई सकल सोभा के खानी।
बहई सुहावन त्रिविध समीरा,
भइ सरजू अति निर्मल नीरा।
सज गयी देखो आज अयोध्या,
खत्म हुआ इंतजार,
बन गया मंदिर श्री राम का,
खुशी हुआ संसार,
राम का नाम है प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।
दुल्हन जैसी सजी अयोध्या,
शोभा बनी है निराली,
सारे जहाँ में फिर से आयी,
दीपों की प्यारी दिवाली,
घर घर में सब दीप जलाओ,
खुशियाँ है अपार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।
मर्यादा पुरुषोत्तम है प्रभु,
जाने जगत ये सारा,
सारे जहाँ में गूँज रहा है,
राम नाम जयकारा,
भगवा ही भगवा लहराए,
राम मय संसार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।
सज गयी देखो आज अयोध्या,
खत्म हुआ इंतजार,
बन गया मंदिर श्री राम का,
खुशी हुआ संसार,
राम का नाम हैं प्यारा,
लगाओ जय जयकारा।।
राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा Video
राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा Video
📖 Related: आजा हो आजा खाटू वाले रखवाले आ जाओ श्याम प्यारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs