राम कथा सुनकर जाना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
राम कथा सुनकर जाना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

राम कथा सुनकर जाना भजन लिरिक्स

Ram Katha Sunkar Jana

राम कथा सुनकर जाना भजन लिरिक्स (हिन्दी)

जीवन का निष्कर्ष यही है,
प्रभु प्रेम में लग जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।।

राम कथा की पावन गंगा,
अविरल बहती जाए,
प्रेम भाव की शीतल लहरें,
भीतर तक लहराए,
कुछ बातें है सुनने लायक,
कुछ बातें गुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।।

उत्तम बने विचार यही,
मतलब है रामकथा का,
औरों की पीड़ा का हो,
मन में आभास व्यथा का,
कुल परिवार ओढ़ ले प्यारे,
वो चादर बुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।।

तुलसीदास भगीरथ बनकर,
तप जप किए अभंगा,
तब जाकर मानस से निकली,
पाप नाशनी गंगा,
रामकथा गंगा में राजन,
तिरते तिरते तर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।।

जीवन का निष्कर्ष यही है,
प्रभु प्रेम में लग जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना,
आओ सब मिल बैठो प्यारे,
राम कथा सुनकर जाना।।

स्वर पूज्य राजन जी महाराज।

राम कथा सुनकर जाना भजन Video

राम कथा सुनकर जाना भजन Video

Browse all bhajans by rajan ji maharaj
See also  हमको भी दे सहारा ओ हारे के सहारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Browse Temples in India

Recent Posts

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स Aao Padharo Babosa Man Mandir Me Babosa आओ पधारो बाबोसा मन मन्दिर में बाबोसा लिरिक्स (हिन्दी) है दुखभंजन, बाबोसा भगवन, तुम्ही प्राण प्यारे, तुम हो जीवन, मन मे यही है कामना,…

NavaGraha Stotram

“Nava” means nine, and “Graha” refers to the planets. The NavaGraha Stotram is a revered hymn composed of nine verses, each dedicated to one of the nine celestial deities that comprise the Navagrahas. These are: Each verse of the…