राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम Video
राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम लिरिक्स
Ram Naam Tu Japle Re Bande Banenge Tere Kaam
राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम लिरिक्स (हिन्दी)
राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम।।
राम भजन भजके देखो,
दाम नही कुछ लगता,
भवसागर से तर जायेगा,
ध्यान प्रभु का जो करता,
साँस साँस में उसकी महिमा,
रोम रोम में राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।।
हीरा जनम मनुज का पाकर,
जीवन भर है ठगाये,
मोह माया के झूठे जग में,
माटी मोल बिकाये,
तन मन धन अर्पित हो उसपे,
गुंजित प्रभु का नाम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।।
राम नाम है सच्चा मोती,
मानव तू है महान,
खिलजायेगा जीवन तेरा,
अंतर मन पहचान,
ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे,
सबके दाता राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।।
राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम।।
गायक / प्रेषक दादू चारण।
राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम Video
राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम Video
📖 Related: जय जय बजरंगी जय जय बाला Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs