राम प्रभु पे विपदा आई जल्दी आओ ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
Listen to the devotional bhajan “Ram Prabhu Pe Vipda Aayi Jaldi Aao Na,” with lyrics penned by Vinay Tamoli and sung by the soulful voice of Sant Shri Gulab Nath Ji Maharaj. This bhajan is a heartfelt plea for Lord Ram’s divine intervention and grace.
राम प्रभु पे विपदा आई जल्दी आओ ना लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज़: तीन बाण के धारी।
राम प्रभु पे विपदा आई,
जल्दी आओ ना,
शक्ति लगी लक्ष्मण के,
हनुमत प्राण बचाओ ना,
अंजनी के दुलारे मेरे,
अंजनी के दुलारे,
अंजनी के दुलारे प्रभु के,
काज बनाओ ना।।
द्रोणागिरी पर वेद बताई,
संजीवन कहलाए,
सूरज उगने से पहले,
ये बूटी कैसे आए,
हे बजरंगी अपने बल का,
ध्यान लगाओ ना,
रामप्रभु पे विपदा आयी,
जल्दी आओ ना,
शक्ति लगी लक्ष्मण के,
हनुमत प्राण बचाओ ना।।
द्रोणागिरी पे पहुंचे हनुमत,
बूटी समझ ना आए,
मन ही मन मे सोच रहे है,
कैसे पता लगाएं,
आख़िर मन में ठान लिया,
पर्वत ही उठाओ ना,
रामप्रभु पे विपदा आयी,
जल्दी आओ ना,
शक्ति लगी लक्ष्मण के,
हनुमत प्राण बचाओ ना।।
संजीवन ले हनुमत पहुंचे,
राम के काज बनाएं,
वेदराज ने बूटी दे,
लक्ष्मण के प्राण बचाएं,
रामप्रभु बोले हनुमत से,
गले लग जाओ ना,
राम पे जब भी विपदा आई,
हनुमत दौड़े आए
नाथ गुलाब महिमा थारी,
हरष हरष कर गाए,
विनय कहे नैया मेरी भी,
पार लगाओ ना।।
राम प्रभु पे विपदा आई,
जल्दी आओ ना,
शक्ति लगी लक्ष्मण के,
हनुमत प्राण बचाओ ना,
अंजनी के दुलारे मेरे,
अंजनी के दुलारे,
अंजनी के दुलारे प्रभु के,
काज बनाओ ना।।
📖 Related: जब भी हो कोई बस तुमसे ही बात हो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
राम प्रभु पे विपदा आई जल्दी आओ ना Video
राम प्रभु पे विपदा आई जल्दी आओ ना Video
Bhajan: Ram Prabhu Pe Vipda Aayi Jaldi Aao Na
Lyrics: Vinay Tamoli
Singer: Sant Shri Gulab Nath Ji Maharaj