ram sharma(pathankot) bhole nath se nirala.DAT
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
ram sharma(pathankot) bhole nath se nirala.DAT
**भोले नाथ से निराला कोई और नहीं,
****गौरीनाथ से निराला कोई और नहीं,
**ऐसा बिगड़ी बनाने वाला, कोई और नहीं।।
**
उन का डमरू डम डम बोले,
अगम निगम के भेद खोले,
**ऐसा भक्तो का रखवाला कोई और नहीं,
भोले नाथ से निराला कोई और नहीं।।
**
काया जब जब करवट बदले,
पाप चमकते अगले पिछले,
**ऐसा जोत जगाने वाला कोई और नहीं,
भोले नाथ से निराला कोई और नहीं।।
**
तुमने जग का कष्ट मिटाया,
मुझ को स्वामी क्यों बिसराया,
****अब तो मुझे बचाने वाला कोई और नहीं,
**भोले नाथ से निराला कोई और नहीं।।
**
भोले नाथ से निराला कोई और नहीं,
****गौरीनाथ से निराला कोई और नहीं,
**ऐसा बिगड़ी बनाने वाला, कोई और नहीं।।
📖 Related: तुम्हारा प्यार ना रूठे मेरा परिवार न टूटे Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs