ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Apr 7, 2024
सब कुछ हनुमान तुम्ही से है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है लिरिक्स

Sab Kuch Hanuman Tumhi Se Hai

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है लिरिक्स (हिन्दी)

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है,

जितना दिया हनुमान ने मुझको,
उतनी मेरी औकात नहीं,
ये है कृपा मेरे बाबा की,
मुझमें ऐसी कोई बात नहीं।।

जा तू भी वहीं जा जा जिस दर पर,
सबकी बिगड़ी बनती है,
देख तेरी तकदीर बनाना,
उनके लिए बड़ी बात नहीं,
उनके लिए बड़ी बात नहीं।।

जब मौज पे आई वो लहरे,
कतरे को समंदर कर डाला,
ये उनकी रीत पुरानी है,
ये उनकी रीत पुरानी है,
खाली देखा उसे भर डाला।।

ये चमक ये दमक,
फुलवन में महक,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है,
इठला के पवन चूमे सैया के चरण,
बगियन में बहार तुम्ही से है।।

मेरे सुख दुख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्ही से है,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है।।

मैं तो भूल गई कुछ भी कहना,
तोहरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्ही से है,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है।।

मेरा दिल लेलो मेरी जा लेलो,
मेरा तन लेलो मेरा मन लेलो,
मेरे इश्क को निशबत है तुमसे,
जीवन श्रंगार तुम्ही से है,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है।।

मैं तो भूल गई सब सुख चैना,
मोरे जबसे लड़े तुम संग नैना,
मेरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्ही से है,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है।।

📖 Related: जय जय त्रिभुवन वन्दिनी प्रातः स्मरणीय देवी स्तुति Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

मेरा कोई नही है दुनिया में,
मेरा तोल करार तुम्ही से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्ही से है,
सब कुछ हनुमान तुम्ही से है,
सबकुछ हनुमान तुम्ही से है।।

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है Video

सब कुछ हनुमान तुम्ही से है Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state