Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 22, 2024
सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी भजन लिरिक्स

Sabne Tumhe Pukara Shri Ram Ji

सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: मैं बालक तू माता।

सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी,
देना हमें सहारा श्री राम जी,
मेरे राम जी हो प्यारे राम जी हो,
न्यारे राम जी हो,
सबके राम जी हो,
सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी,
देना हमें सहारा श्री राम जी।।

मन मंदिर में तेरी मूरत,
तू है सब का सहारा,
सबकी नज़रों में हे राघव,
तेरा ही है नज़ारा,
तेरी दुनिया सुन्दर लेकिन,
तेरी दुनिया सुन्दर लेकिन,
तू सबसे है प्यारा,
नैया भंवर में डूब ना जाएँ,
हमको दिखा किनारा,
सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी,
देना हमें सहारा श्री राम जी।।

तेरे रूप है लाखों भगवन,
तू सबकी आशा है,
तेरे कितने नाम है राघव,
तू सबकी भाषा है,
सबका है तू पालनहारा,
सबका है तू पालनहारा,
सबकी अभिलाषा है,
सांझ सवेरे होठों पर है,
भगवन नाम तुम्हारा,
सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी,
देना हमें सहारा श्री राम जी।।

सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी,
देना हमें सहारा श्री राम जी,
मेरे राम जी हो प्यारे राम जी हो,
न्यारे राम जी हो,
सबके राम जी हो,
सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी,
देना हमें सहारा श्री राम जी।।

सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी भजन Video

सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी भजन Video

📖 Related: जावरा नगरी श्याम धणी को मंदिर बण्यो जोर को Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state