सच्चा धरम नहीं जाना तूने रे भाई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
“Sacha Dharam Nahi Jana Tune Re Bhai” is a soulful devotional bhajan penned by the revered Rastrasant Shri Tukdoji Maharaj. The lyrics convey a profound spiritual message, urging listeners to reflect on the true essence of righteousness and faith. With its timeless wisdom, the bhajan inspires devotees to seek the path of truth and inner enlightenment, staying true to the teachings of dharma.
सच्चा धरम नहीं जाना तूने रे भाई लिरिक्स (हिन्दी)
सच्चा धरम नहीं जाना,
तूने रे भाई,
सच्चा धर्म नही जाना।।
माथे पे चंदन तिलक लगावे,
माला गले में भारी,
गरिबन की तो कदर ना जाने,
क्या बोलेगा बिहारी,
तूने रे भाई,
सच्चा धर्म नही जाना।।
गेहूँ में कंकड पेढे में आटा,
दूध में पानी मिलावे,
मीठी बातें कहकर बेचें,
कसम धरम की खावे,
तूने रे भाई,
सच्चा धर्म नही जाना।।
सरकारी अफसर होकर भी,
सेवा करना नहीं सीखा,
अर्जदारों से खाता है पैसा,
देश का गौरव खोता,
तूने रे भाई,
सच्चा धर्म नही जाना।।
खाली पड़ी जो भूमी यह तेरी,
मजदूरों को नहीं देता,
देश भिखारी बनाया तूने,
देश की इज्जत खोता,
तूने रे भाई,
सच्चा धर्म नही जाना।।
अपनी अपनी नेकी से चलना,
यही तो धर्म सिखाता,
तुकड्यादास कहे फिर दिन दिन,
क्यों पाप सरपे उठाता,
तूने रे भाई,
सच्चा धर्म नही जाना।।
सच्चा धरम नहीं जाना,
तूने रे भाई,
सच्चा धर्म नही जाना।।
सच्चा धरम नहीं जाना तूने रे भाई Video
सच्चा धरम नहीं जाना तूने रे भाई Video
📖 Related: Are Mhara Fulya Khatu Shyam Ji Ko Melo Rajasthani Song | Rajasthani Songs Marwari
Title: Sacha Dharam Nahi Jana Tune Re Bhai
Lyricist: Rastrasant Shri Tukdoji Maharaj
Category: Devotional Bhajan