सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन Video
सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन लिरिक्स
Salasar Me Aisa Ek Sardar Hai
सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज काली कमली वाला मेरा।
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सच्ची सरकार है सच्चा दरबार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।
राम नाम की अमर कहानी,
जपे निरंतर वो बलवानी,
इनकी भक्ति का पाया ना पार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।
भूत पिशाच भी दर पे नाचे,
घर घर इनका डंका बाजे,
हनुमान का मन भावन दरबार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।
दो चुटकी सिंदूर जो लाये,
बाला उनसे खुश हो जाये,
बिना कहे ही भर देते भंडार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।
चैत्र सुदी पूनम का मेला,
लगता है भक्तों का रेला,
दूर दूर से आते नर और नार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।
कहता शिवम इनको मनालो,
मन चाहा वर इनसे पा लो,
पल में करते भक्तो का उद्धार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।
📖 Related: सारा संकट पल मे काटे | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans
सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सच्ची सरकार है सच्चा दरबार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।
Singer Amol Shubham Parashar
सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन Video
सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन Video