संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल लिरिक्स

Sankat Mochan Naam Tiharo Mere Bhi Sankat Taal

संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: चांदी जैसा रंग तेरा।

संकट मोचन नाम तिहारो,
मेरे भी संकट टाल,
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल।।

सौ योजन का लांघ समुंदर,
सीता की सुध लाए,
बाग अशोक उजाड़ा तुमने,
मधुर मधुर फल खाए,
जो भी तुमको पकड़ने आए,
उसको मार भगाए,
एक लात में यमपुर भेजा,
वो रावण का दास,
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल।।

मेघनाथ ने लक्ष्मण जी पर,
शक्ति बाण चलाया,
संजीवन बुटी लाने का,
तुमने बीड़ा उठाया,
रात ही रात में बूटी लाए,
धन्य तुम्हारी माया,
तुमने लखन जिवाये हनुमत,
कर दिया बड़ा कमाल,
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल।।

राम लखन को चुराके ले गया,
अहिरावण पाताल,
उनकी रक्षा करने खातिर,
पहुंच गए तत्काल,
तेरे सामने बजरंग उनकी,
गली ना कोई दाल,
उनकी बलि चढ़ाकर तुमने,
कर दी उल्टी चाल,
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल।।

संकट मोचन नाम तिहारो,
मेरे भी संकट टाल,
एक तू ही बलवान रे बजरंग,
हे अंजनी के लाल।।

संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल Video

संकट मोचन नाम तिहारो मेरे भी संकट टाल Video

Browse all bhajans by Lala Ram Saini
See also  तेरी चौखट पे ओ बाबा जिंदगी सजने लगी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Recent Posts

कथा ये है महाराज मेरे की – Lyrics & Meaning

कथा ये है महाराज मेरे की छत्रपति संभाजी महाराज – A Prayer to Chhatrapati Sambhaji Maharaj Origin & Spiritual Essence Why This Bhajan Resonates Devotees chant this when their spirit feels tested—its powerful refrain “महाराज मेरे” is a soul’s…

Mere Satguru Ne Di Thi Davai Lyrics in Hindi & Meaning

Mere Satguru Ne Di Thi Davai: Invoking the Guru’s Liberating Wisdom This soul-stirring bhajan venerates the Satguru (True Spiritual Master) as the divine physician who dispenses the only remedy for life’s deepest sufferings. Composed by Sant Karmaveer Tufani, it…

Janm Diyo Thari Maa Dukh Dekhiyo Lyrics in Hindi & Meaning

जन्म दियो थारी माँ दुख देखियो (Maa’s Grief Upon Birthing You) This soul-stirring Chetavani Bhajan (admonitory hymn) is addressed to the Divine Mother (Maa) – a call for repentance when children forget their filial duties in the dark age…