सांवरे के सहारे है खाटू में पधारे है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 सांवरे के सहारे है खाटू में पधारे है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 सांवरे के सहारे है खाटू में पधारे है Video
सांवरे के सहारे है खाटू में पधारे है लिरिक्स
Sanware Ke Sahare Hai Khatu Me Padhare Hai
सांवरे के सहारे है खाटू में पधारे है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज एक प्यार का नगमा है।
सांवरे के सहारे है,
खाटू में पधारे है,
अब पार लगेगी नैया,
देखो पास किनारे है,
हारे के सहारे है,
खाटू में पधारे है।।
है कौन सा दुख ऐसा,
तुझसे जो ना टल पाए,
थोड़ी नजर इधर भी कर,
मेरा भाग्य संभल जाए,
देखा है भाग्य तूने,
लाखों के संवारे है,
अब पार लगेगी नैया,
देखो पास किनारे है,
हारे के सहारे है,
खाटू में पधारे है।।
परिवार की मर्जी है,
मुझे तेरी मिली भक्ति,
तेरी दिल से करूं सेवा,
बनके मैं तेरी बांसुरी,
पूरी करनी होगी इच्छा,
हम भक्त तुम्हारे है,
अब पार लगेगी नैया,
देखो पास किनारे है,
हारे के सहारे है,
खाटू में पधारे है।।
राधिका शरण तेरी,
बाबा तेरे ही गुण गाए,
आनंद करे विनती,
तेरी भक्ति मिल जाए
ऐसा भी दिन आए,
पाए तेरे नजारे है,
अब पार लगेगी नैया,
देखो पास किनारे है,
हारे के सहारे है,
खाटू में पधारे है।।
सांवरे के सहारे है,
खाटू में पधारे है,
अब पार लगेगी नैया,
देखो पास किनारे है,
हारे के सहारे है,
खाटू में पधारे है।।
Singer Radhika Sharma
सांवरे के सहारे है खाटू में पधारे है Video
सांवरे के सहारे है खाटू में पधारे है Video
📖 Related: हो बादल भक्तों पर बरसो इंदर ज्यू घरनाओ धजाबंद Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs