Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 5, 2024
सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए भजन लिरिक्स

Sanware Pyare Dar Pe Tumhare Tere Diwane Aa Gaye

सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज दिल के टुकड़े टुकड़े करके।

सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे,
तेरे दीवाने आ गए,
प्रीत पुरानी दिल की कहानी,
तुमको सुनाने आ गए,
साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे,
तेरे दीवाने आ गए।।

जब से किया है दर्शन तुम्हारा,
तब से दीवाना मन ये तुम्हारा,
तब से ही दिल बेक़ाबू बड़ा,
जब से सुने है तेरे तराने,
तब से ही दिल दिल की ना माने,
तब से ही सर पे जादू चढ़ा,
दिल के स्वामी ओ दिल के मालिक,
फिर दिल मिलने आ गए,
साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे,
तेरे दीवाने आ गए।।

अब तेरे दर पे भीड़ है भारी,
अब तो ये दुनिया उमड़े है सारी,
अब हमारी क्या दरकार है,
भूल गया तू दिन वो पुराने,
रहते थे तेरे दर पे वीराने,
क्या यही वो दरबार है,
गौर से प्यारे देख ले तेरे,
सेवक पुराने आ गए,
साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे,
तेरे दीवाने आ गए।।

अब भी वही है रंगत हमारी,
अब भी चढ़ी है तेरी खुमारी,
अब भी हमारी हालत वही है,
अब भी वही है आलम पुराना,
अब भी वही ज़िद्द तुमको है पाना,
अब भी हमारी चाहत वही है,
सोनू फिर से तुमको ही तुमसे,
देखो चुराने आ गए,
साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे,
तेरे दीवाने आ गए।।

📖 Related: श्री राधे बसा लो वृन्दावन भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे,
तेरे दीवाने आ गए,
प्रीत पुरानी दिल की कहानी,
तुमको सुनाने आ गए,
साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे,
तेरे दीवाने आ गए।।

Singer Rajni Rajasthani

सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए भजन Video

सांवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए भजन Video

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state