सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है लिरिक्स
Sanware Sarkar Ko Pranam Ye Hamara Hai
सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: एक तेरा साथ।
सांवरे सरकार को,
प्रणाम ये हमारा है,
बस तुम्हरा ही सहारा है,
सांवरे सरकार।।
लखदातारी तुम,
हर दुख हर लेते हो,
खुशी का है खजाना,
जो भी आता है,
तेरा दर्शन पाता है,
हो जाता है दीवाना,
आपके दर पर,
आया गर्दिशों का मारा है,
बस तुम्हरा ही सहारा है,
सांवरे सरकार।।
कर दो करम मुझ पर,
आया हूं मैं दर पर,
ओ मेरे खाटू वाले,
तुमसे आशा है,
तुम हो मेरे रहबर,
ओ मेरे खाटू वाले,
आपके आगे हमने,
दामन को पसारा है,
बस तुम्हरा ही सहारा है,
सांवरे सरकार।।
आ जाओ बाबा,
अब लाज मेरी रख लो,
बड़ा एहसान होगा,
बेसहारा हूं अब आसरा दे दो,
बड़ा एहसान होगा,
मैंने मुश्किल में,
बस आपको पुकारा है,
बस तुम्हरा ही सहारा है,
सांवरे सरकार।।
सांवरे सरकार को,
प्रणाम ये हमारा है,
बस तुम्हरा ही सहारा है,
सांवरे सरकार।।
सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है Video
सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है Video
📖 Related: श्री राधे नाम अपार तू रट ले राधे राधे | Lyrics, Video | Krishna Bhajans