सांवरे से मिल गए नैना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
सांवरे से मिल गए नैना भजन लिरिक्स
Sanware Se Mil Gaye Naina
सांवरे से मिल गए नैना भजन लिरिक्स (हिन्दी)
सांवरे से मिल गए नैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना,
सोचूं उसे मैं दिन रैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना।।
जबसे देखे बांके नैना,
एक टक देखूं पलक लगे ना,
वाके मिले नैन से नैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना।।
मधुर रसीली चितवन बांकी,
कही ना जाए ऐसी सुन्दर झांकी,
मुख से ना निकसे बैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना।।
वाकी अँखियाँ प्यारी प्यारी,
जा को देख मैं हुई मतवारी,
कोई सुधबुध जान सके ना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना।।
सांवरे से मिल गए नैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना,
सोचूं मैं उसे दिन रैना,
सखी री मेरो छीन के ले गए चैना।।
सांवरे से मिल गए नैना भजन Video
सांवरे से मिल गए नैना भजन Video
📖 Related: नाकोड़ा के भैरवनाथ | Lyrics, Video | Jain Bhajans