सांवरे तू लगता कमाल है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
सांवरे तू लगता कमाल है भजन लिरिक्स
Sanware Tu Lagta Kamaal Hai
सांवरे तू लगता कमाल है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
ऐसा मुखड़ा है प्यारा,
हर कोई दिल है हारा,
सांवरे तू लगता कमाल है,
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।
सर के तेरे मोर मुकुट की,
शोभा लगती है प्यारी,
कारी घुँघरारी अलकें,
अँखियाँ तेरी कजरारी,
अधरों पे प्यारी लाली,
कानो में तेरे बाली,
साँवरे तू लगता कमाल है,
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।
मनमोहन मन को मोहे,
तेरा ये रूप निराला,
पहने पीताम्बर तन पे,
सोहे मोतियन की माला,
सांवरिया जब तू साजे,
सज के तू सोणा लागे,
साँवरे तू लगता कमाल है,
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।
चंचल है चितवन तेरी,
चंचल है तेरी अदाएं,
तेरी अदाएं प्यारे,
विशि के दिल को लुभाये,
तेरे आगे चाँद सितारे,
कुंदन फीके है सारे,
साँवरे तू लगता कमाल है,
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।
ऐसा मुखड़ा है प्यारा,
हर कोई दिल है हारा,
सांवरे तू लगता कमाल है,
तेरी हर अदा है बेमिसाल।।
सांवरे तू लगता कमाल है भजन Video
सांवरे तू लगता कमाल है भजन Video
📖 Related: स्वार्थ रो है सारो संसार भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs