श्री बाबोसा नाम अति प्यारा हृदय कमल में करे उजियारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 श्री बाबोसा नाम अति प्यारा हृदय कमल में करे उजियारा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 श्री बाबोसा नाम अति प्यारा हृदय कमल में करे उजियारा Video
श्री बाबोसा नाम अति प्यारा हृदय कमल में करे उजियारा लिरिक्स
Shri Babosa Naam Ati Pyara
श्री बाबोसा नाम अति प्यारा हृदय कमल में करे उजियारा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: मंगल भवन अमंगल हारी।
श्री बाबोसा नाम अति प्यारा,
हृदय कमल में करे उजियारा,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
कलयुग में अवतार लिया है,
चूरू नगर को पावन किया है,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
हनुमत प्यारे देव ये न्यारे,
माँ छगनी के है ये दुलारे,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
दुख हर्ता सुख सम्पति दाता,
शरणागत की लाज बचाता,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
अला बला भक्तो की टाले,
पल पल रक्षा करे चूरू वाले,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
शक्ति स्वरूपा श्री मंजू बाईसा,
जिनके ह्रदय में रहते बाबोसा,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
जल थल अग्नि आकाश पवन में,
बाबोसा बसे श्रष्टि के हर कण में,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
घर घर हो रही इनकी पूजा,
बाबोसा जैसा देव न दूजा,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
जिस घर में हो मंदिर तुम्हारा,
वो घर होता स्वर्ग से न्यारा,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
प्रमाण नही बाबोसा प्रत्यक्ष है,
दिलबर भक्तो के रहते समक्ष है,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
श्री बाबोसा नाम अति प्यारा,
हृदय कमल में करे उजियारा,
भक्तो का करते कल्याण,
श्री बाबोसा मेरे भगवान।।
📖 Related: तेरा डमरू बाजे पर्वत पे | Lyrics, Video | Shiv Bhajans
श्री बाबोसा नाम अति प्यारा हृदय कमल में करे उजियारा Video
श्री बाबोसा नाम अति प्यारा हृदय कमल में करे उजियारा Video
गायिका श्री रेखा राव। (प्लेबैक सिंगर मुम्बई)
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जंक्शन म.प्र. 9907023365