Shri Hari Om Sharan – दाता एक राम (Rama Bhajan)
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Shri Hari Om Sharan – दाता एक राम (Rama Bhajan)
दाता एक राम, दाता एक राम
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया।
राम एक देवता,
पुजारी सारी दुनिया॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया।
दाता एक राम
द्वारे पे उसके जाके,
कोई भी पुकारता।
परम कृपा दे,
अपनी भव से उभारता।
ऐसे दीनानाथ पे,
बलिहारी सारी दुनिया॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया।
दाता एक राम
दो दिन का जीवन प्राणी,
कर ले विचार तू।
प्यारे प्रभु को अपने
मन में निहार तू।
बिना हरी नाम के,
दुखिआरी सारी दुनिया॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया।
दाता एक राम
नाम का प्रकाश,
जब अंदर जगायेगा।
प्यारे श्री राम का,
तू दर्शन पायेगा।
ज्योति से जिसकी है,
उजियारी सारी दुनिया॥
दाता एक राम,
भिखारी सारी दुनिया
दाता एक राम
📖 Related: डेडरिया छोड़ छिलरिये री आसा देसी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs