Shri Krishna Bhajan I Mera Mann Vridavan hai by Ajay Tiwari Ji
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Shri Krishna Bhajan I Mera Mann Vridavan hai by Ajay Tiwari Ji
मेरा मन वृन्दावन है
मेरे श्याम चले आना
मेरा मन वृन्दावन है
मेरे श्याम चले आना
कोई मीठी तान सुना कर
हमें बेसुध कर जाना
मेरा मन वृन्दावन है
मेरे श्याम चले आना
ना हम राधा ना हम भामा
ना हम मीरा श्याम
ना हम रुक्मणी ना हम ललित
ना हम गोपी श्याम
हम कुछ भी नहीं तेरे
हमें अंग लगा जाना श्याम
मेरा मन वृन्दावन है
मेरे श्याम चले आना
मानलो मोहन मेरा तन है
आपका जमुना तट मुरली बजाओ
रास रचाओ खोलो घूंघट पट
कोई देख सके ना हमें
तुम रास रचा जाना
मेरा मन वृन्दावन है
मेरे श्याम चले आना
हम अज्ञान है हम नदंन है
हम तो है संसारि
तुम से क्या परदा है
मोहन तुम हो जगत मुरारि
हमें हो तेरा दीदार ये पर्दा हट जाना
मेरा मन वृन्दावन है
मेरे श्याम चले आना
कोई मीठी तान सुना कर
हमें बेसुध कर जाना
मेरा मन वृन्दावन है
मेरे श्याम चले आना
📖 Related: Lord Krishna - Sainya main Girdhar ke - Bina Mehta - Mirabai Bhajan