Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

श्रीराम के सेवक इनकी महिमा अपरंपार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 22, 2024
श्रीराम के सेवक इनकी महिमा अपरंपार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

श्रीराम के सेवक इनकी महिमा अपरंपार लिरिक्स

Shri Ram Ke Sevak Inki Mahima Aparampar

श्रीराम के सेवक इनकी महिमा अपरंपार लिरिक्स (हिन्दी)

श्रीराम के सेवक इनकी,
महिमा अपरंपार,
मेरे बालाजी सरकार,
तेरी हो रही जय जयकार,
कलयुग में कोई देव न दूजा,
जाने यह संसार,
मेरे बालाजी सरकार,
तेरी हो रही जय जयकार।।

राम के सेवक वीरबली,
श्री राम के काज बनाए,
हर भक्तों के संकट बाबा,
पल में आप मिटाए,
जो भी मन से सुमिरन करता,
सुनते सदा पुकार,
मेरे बालाजी सरकार,
तेरी हो रही जय जयकार।।

लखनलाल को शक्ति लगी,
जब मूर्छा में वह आए,
संजीवनी बूटी लाकर के,
उनके प्राण बचाए,
उठे लखन जय राम जी बोले,
छाया हर्ष अपार,
मेरे बालाजी सरकार,
तेरी हो रही जय जयकार।।

रोम रोम में राम सिया है,
जग को यह बतलाया,
भरी सभा में चीर के सीना,
राम सिया को दिखाया,
सचिन आ गया शरण में तेरी,
कर देना उद्धार,
मेरे बालाजी सरकार,
तेरी हो रही जय जयकार।।

श्रीराम के सेवक इनकी,
महिमा अपरंपार,
मेरे बालाजी सरकार,
तेरी हो रही जय जयकार,
कलयुग में कोई देव न दूजा,
जाने यह संसार,
मेरे बालाजी सरकार,
तेरी हो रही जय जयकार।।

श्रीराम के सेवक इनकी महिमा अपरंपार Video

श्रीराम के सेवक इनकी महिमा अपरंपार Video

📖 Related: कैसे मैं कह दूं रे जी घबराता है श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state