शुभ मंगल शुभ अवसर आयो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
शुभ मंगल शुभ अवसर आयो भजन लिरिक्स
Shubh Mangal Shubh Avsar Aayo
शुभ मंगल शुभ अवसर आयो भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: मंगल भवन अमंगल हारी।
शुभ मंगल शुभ अवसर आयो,
जुग पुनि राम राज को आयो।।
भए आसन आरूढ़ रघुराई,
दीप जले मन आनंद छाई।।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
जनकसुता अरु लक्ष्मण भाई,
पवनपुत्र पायक बलदायी।।
दियो बलिदान भगत बहु संता,
अवध राज साजे भगवंता।।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
राम नाम पावन अति भारी,
जपत निरंतर जनम सुधारि।।
सत्य सनातन भगवा छायो,
जन्मभूमि मंदिर मन भायो।।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
जनक दुलारी संग अवध बिहारी,
जगत जाए दर्शन बलिहारी।।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
शुभ मंगल शुभ अवसर आयो,
जुग पुनि राम राज को आयो।।
शुभ मंगल शुभ अवसर आयो भजन Video
शुभ मंगल शुभ अवसर आयो भजन Video
📖 Related: मुझ पर कृपा करने वाला कलयुग का अवतार है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs