श्याम बसो मेरे मन में भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
श्याम बसो मेरे मन में भजन लिरिक्स
Shyam Baso Mere Man Me
श्याम बसो मेरे मन में भजन लिरिक्स (हिन्दी)
खाटू वाले मगन रहूं मैं,
भक्ति के भाव भजन में,
श्याम बसो मेरे मन में,
श्याम बसों मेरे मन में।।
मन मंदिर को श्याम सजाऊँ,
जिसमे आप का दर्शन पाऊं,
मन की साँची बात बताऊँ,
लगन हो श्याम लगन में,
श्याम बसों मेरे मन में,
श्याम बसों मेरे मन में।।
श्याम करूँ नित आपकी पूजा,
मन को और ना भाये दूजा,
तारों के संग जैसे चंदा,
रहता नील गगन में,
श्याम बसों मेरे मन में,
श्याम बसों मेरे मन में।।
श्याम सलोने दिल की सुनलो,
मुझको भी अपनों में चुन लो,
आपको करता हूँ सांवरिया,
तन मन धन अर्पण मैं,
श्याम बसों मेरे मन में,
श्याम बसों मेरे मन में।।
खाटू वाले मगन रहूं मैं,
भक्ति के भाव भजन में,
श्याम बसो मेरे मन में,
श्याम बसों मेरे मन में।।
Singer Bhupendra Mangal
श्याम बसो मेरे मन में भजन Video
श्याम बसो मेरे मन में भजन Video